हम समझते हैं कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होना कितना परेशानी भरा है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने और अपने पैसे वापस पाने की कोशिश करने के लिए कई चैनल उपलब्ध हैं।
धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए स्टेप्स
UPI धोखाधड़ी के किसी भी मामले के लिए, आपकी समस्या की रिपोर्ट करने के लिए तुरंत कार्रवाई करना जरुरी है। यदि किसी धोखे में आपके पैसे कट गए हैं तो आप अपना पैसा वापस पाने के लिए यह प्रयास कर सकते हैं।
1. पेमेंट स्क्रीनशॉट लें, 12 अंकों के UTR, धोखेबाज के बैंक खाते की जानकारी, धोखेबाज का मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नोट करें।
2. साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत करें - UPI धोखाधड़ी के बारे में अपने निकटतम साइबर सेल को जानकारी दें। यदि आप साइबर सेल में नहीं जा सकते हैं, तो आप इस लिंक पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं: साइबर क्राइम पोर्टल . आप अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी प्राथमिकी/FIR दर्ज करा सकते हैं। वे आपकी शिकायत को सही अधिकारियों तक पहुंचाने में आपकी मदद करेंगे।
आगे क्या करना होगा
आपके शिकायत करने के बाद साइबर क्राइम सेल इसकी जांच करेगा। आप उनके पोर्टल पर अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं।
भविष्य में सुरक्षित रहने के लिए, याद रखें:
- आपको PhonePe पर पैसे पाने के लिए कभी भी ’पेमेंट करने’ या अपना UPI पिन दर्ज करने की जरुरत नहीं है। भेजने वाला सही व्यक्ति अगर आपको पैसे भेजना चाहता है तो इसके लिए केवल आपके फ़ोन नंबर की जरुरत होती है।
- अगर आपको एक फर्जी कलेक्ट-कॉल अनुरोध भेजा गया है, इसे अस्वीकार करें और ऐप पर PhonePe सहायता से संपर्क करें।
- PhonePe कभी भी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। यदि आपको PhonePe प्रतिनिधि के रूप में किसी के द्वारा इस तरह की जानकारी के लिए कहा जाता है, तो कृपया उन्हें आपको एक ईमेल भेजने के लिए कहें। केवल @phonepe.com डोमेन के ईमेल का जवाब दें।
- Google, Twitter, FB आदि पर PhonePe कस्टमर सहायता नंबरों की खोज न करें। PhonePe ग्राहक सहायता तक पहुंचने का एकमात्र आधिकारिक तरीका support.phonepe.com है।
- PhonePe सहायता होने का दावा करने वाले असत्यापित मोबाइल नंबरों पर कभी कॉल / प्रतिक्रिया न करें।
- अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर केवल हमारे आधिकारिक खातों पर ही हमसे जुड़ें।
कृपया किसी भी अनजान को पेमेंट करते समय सतर्क रहें। पेमेंट शुरू करने या अपनी जानकारी शेयर करने से पहले हमेशा रिसीवर की पहचान करनी चाहिए।
खुद को धोखाधड़ी से कैसे बचाएं, इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ें।