हमेशा के लिए पूरी तरह अपंग होने की श्रेणी में क्या-क्या शामिल है?
नीचे उन घटनाओं के बारे में बताया गया है जिनको हमेशा के लिए पूरी तरह अपंग होने की श्रेणी में शामिल किया गया है.
अपंगता का प्रकार | बीमा राशि का कितना प्रतिशत मिलेगा |
दोनों आंखों की रोशनी गंवा देना/दोनों आंखों का बेकार हो जाना | 100% |
दोनों हाथों या दोनों पैरों का पूरी तरह शरीर से अलग हो जाना | 100% |
एक हाथ और एक पैर का पूरी तरह शरीर से अलग हो जाना | 100% |
एक आंख की रोशनी गंवा देना/एक आंख का बेकार हो जाना और एक पैर या एक हाथ पूरी तरह शरीर से अलग हो जाना या उनका पूरी तरह बेकार हो जाना | 100% |
दोनों हाथों या दोनों पैरों का बेकार हो जाना | 100% |
एक हाथ और एक पैर का बेकार हो जाना | 100% |
एक आंख की रोशनी गंवा देना/एक आंख का बेकार हो जाना और एक हाथ या एक पैर का बेकार हो जाना | 100% |
एक आंख की रोशनी गंवा देना/एक आंख का बेकार हो जाना | 50% |
एक हाथ या एक पैर का पूरी तरह शरीर से अलग हो जाना | 50% |
एक हाथ और एक पैर शरीर से अलग न हुए हों लेकिन वे पूरी तरह बेकार हो गए हों और सही नहीं हो सकते. | 50% |
ऐसी चोट जिससे बीमित व्यक्ति हमेशा के लिए और पूरी तरह अपंग हो जाए और इसकी वजह से वह आगे कोई नौकरी या अपना कारोबार करने के योग्य नहीं रहे | 100% |
PhonePe पर मिलने वाली ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंस्योरेंस पॉलिसी में क्या-क्या शामिल नहीं होता है, इस बारे में ज़्यादा जानें