क्या इस पॉलिसी के लिए कोई प्रतीक्षा अवधि है?
हां, इस पॉलिसी की प्रतीक्षा अवधि नीचे दी गई है:
- पहले 30 दिन: पहली पॉलिसी के शुरू होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर किसी बीमारी के इलाज के लिए किया गया कोई भी खर्च इस अवधि के दौरान कवर नहीं किया जाएगा। हालांकि, दुर्घटनाओं के कारण होने वाले खर्चों को कवर किया जाएगा
- पहले से मौजूद रोग: पहले से मौजूद रोग (PED) और सीधे तौर पर इससे जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए कोई भी खर्च पहली पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 36-48 महीनों के निरंतर कवरेज के लिए कवर नहीं किया जाएगा, बशर्ते इसे आवेदन के समय घोषित किया गया और इसे स्वीकार किया गया हो। इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए आप ऐप पर पॉलिसी शब्दांकन देख सकते हैं
- विशिष्ट प्रतीक्षा अवधि: सूची में दी गई स्थितियों के उपचार और सर्जरी/उपचार के लिए किया जाने वाला कोई भी खर्च पहली पॉलिसी के शुरू होने की तारीख से 24 महीने के निरंतर कवरेज के बाद कवर किया जाएगा। अगर कोई भी विशिष्ट रोग या प्रक्रिया पहले से मौजूद रोगों के लिए विशिष्ट प्रतीक्षा अवधि के अंतर्गत आती है, तब दो प्रतीक्षा अवधियों में से ज़्यादा लंबे समय वाली अवधि लागू होगी। ज़्यादा जानने के लिए कृपया Policy Wordings/पॉलिसी शब्दांकन देखें
नोट: पॉलिसी शब्दांकन का मतलब नियमों और शर्तों, बीमा कवरेज की परिभाषाओं और पॉलिसी से जुड़ी अन्य जानकारियों से है।
संबंधित प्रश्न
मैं PhonePe पर कॉम्प्रिहेंसिव स्वास्थ्य बीमा कैसे खरीदूं?
.