मैं PhonePe पर कॉम्प्रिहेंसिव स्वास्थ्य बीमा कैसे खरीदूं?

ऐसा करने के लिए,

  1. PhonePe ऐप के होम स्क्रीन में नीचे Insurance/बीमा पर टैप करें।
  2. Health/स्वास्थ्य वाले सेक्शन में Health/स्वास्थ्य पर टैप करें और Let’s Begin/आइए शुरू करें, पर टैप करें।
  3. ज़रूरी जानकारी  दर्ज करें और View Quotes/कोटेशन देखें टैप करें।
  4. अपनी कवर राशि, पसंदीदा प्लान और पेमेंट मोड चुनें, Buy Now/अभी खरीदें पर टैप करें।
    महत्वपूर्ण: आपके द्वारा चुनी गई प्रीमियम राशि वह राशि होती है जो आपको अपनी पॉलिसी अवधि समाप्त होने तक हर साल या महीने में चुकानी होगी।
  5. ज़रूरी जानकारी दर्ज करें और Continue/जारी रखें पर टैप करें।
    महत्वपूर्ण: आगे बढ़ने से पहले आपको कुछ घोषणाएं करनी होंगी और नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
  6. पेमेंट करने के लिए  Buy Plan/प्लान खरीदें पर टैप करें। पेमेंट सफल होने के बाद, आपको अपनी KYC जानकारी जमा करनी होगी।

नोट: इस पॉलिसी को खरीदने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आप यह बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए PhonePe पर उपलब्ध किसी भी पेमेंट माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न:
पॉलिसी की आरंभ तिथि क्या है?
PhonePe पर पॉलिसी खरीदने के बाद मेरी पॉलिसी कब जारी की जाएगी?